रायपुर

मंत्रालय भर्ती की चयन सूची वायरल, अभी कौशल परीक्षा होनी है
10-May-2023 7:27 PM
मंत्रालय भर्ती की चयन सूची वायरल, अभी कौशल परीक्षा होनी है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। नवा रायपुर के मंत्रालयीन गलियारों में  2021   में हुई  सहायक ग्रेड तीन स्टेनो भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यार्थियों की सूची वायरल है। इसे  संभावित सूची बताया जा रहा है।  जो व्यापमं की वेबसाइट पर भी अपलोड है।

बताया गया है कि इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यार्थी अनुपस्थित थे। जो पास हुए है,उन्हें अब केवल टाइपिंग जो अब कंप्यूटर पर ली जाती है यानि कौशल परीक्षा ही देनी होगी। उसमें चयनितों को सीधे नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 58त्न आरक्षण पर रोक की वजह से सारी प्रक्रिया रूकी  हुई थी। अब जल्द इसे पूरा किया जा सकता है। और उसके बाद  मंत्रालय में 177  से अधिक सहायक ग्रेड-तीन और स्टेनो के भर्ती का विज्ञापन भी शायद जल्द जारी हो जायेगे। मंत्रालय में वर्कलोड बढऩे के मद्देनजर कर्मचारी संघ नये सेट अप की भी मांग कर रहा है।  यह प्रस्ताव भी तीन चार वर्षों से सीएस,वित्त सचिव के बीच चक्कर लगा रहा है।


अन्य पोस्ट