रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कु. शैलजा आज दोपहर रायपुर पहुंची और सीधे अति विशिष्ट विश्राम गृह पहुना में मंत्रियों की बैठक ली। शैलजा राज्य सरकार के सभी 12 मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर रही हैं। इसमें सबसे पहले वन मंत्री मोहम्मद अकबर की बारी आई। उनसे आधे घंटे की चर्चा की। उसके बाद श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया को बुलावा था।
इन पंक्तियों के लिखे जाने तक उद्योग ंमत्री कवासी लखमा, और शैलजा के बीच चर्चा चल रही है। एक-एक कर सभी मंत्रियों से शैलजा उनके विभागों की योजनाएं और चुनाव को लेकर नई योजनाओं पर जानकारी ले रही हैं। बताया गया है कि शैलजा देर शाम तक सभी मंत्री के साथ चर्चा पूरी कर रात सीएम हाऊस में भूपेश बघेल के साथ भी चर्चा करेंगी।
इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी रहेंगे। शैलजा गुरूवार को राजीव भवन में प्रदेश के सभी कांग्रेस महापौरों से भी उनकी चुनावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे पहले आज एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करने वाले शैलजा ने कहा कांग्रेस के संगठन सरकार के बीच बेहतर तालमेल है। प्रदेश सरकार की योजनाएं बढिय़ा है। हम चुनाव में भाजपा के 15 वर्षों के भ्रष्टाचार को भी उजागर करेंगे।


