रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। पापुनि के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने ईडी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा कि भाजपा समझ रही है छत्तीसगढ़ के लोग अब उसे वोट देने वाले नहीं है अब इतना ही बचा है कि भाजपा ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पोलिंग बूथ एजेंट के रूप में नियुक्त कर दे। विपक्ष को कुचलने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की फितरत है ।
उन्होने कहा कि भाजपा की यह अलोकतांत्रिक कार्यवाही स्पष्ट रूप से मोदी सरकार के द्वारा तानाशाही के द्वारा और बढ़ाए जा रहे कदमों का जीता जागता सबूत है छत्तीसगढ़ की जनता किसान समर्थक छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज छत्तीसगढ़ के तिहार संस्कृति छत्तीसगढ़ के खेल छत्तीसगढ़ के वासी को जो मान-सम्मान पहचान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने दिया है उससे अभिभूत है और इसे भाजपा बौखला गई है। त्रिवेदी ने कहा कि दरअसल भाजपा की यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है। ईडी कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग करके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को कमजोर करने और छत्तीसगढ़ की जनता की जन भावनाओं को कुचलने की साजिश है ईडी की कार्यवाही।


