रायपुर
मंत्री, महापौरों के साथ शैलजा कल करेंगी बैठक, बघेल-मरकाम भी रहेंगे
09-May-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी कुमारी शैलजा बुधवार को दो दिन के दौरे पर रायपुर आ रही हैं। वह कल ही रात मुख्यमंत्री, और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक सीएम हाऊस में देर रात तक चलने की संभावना है। रात्रि विश्राम रायपुर में करने के बाद शैलजा गुरूवार को दोपहर राजीव भवन में प्रदेश के सभी 11 महापौरों की बैठक लेगी। इन बैठकों में शैलजा चुनाव से पहले अगले 6 महीने के कारण सरकार की योजनाएं, और नगर निगमों में कांग्रेस एमआईसी की योजनाओं पर चर्चा करेंगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे। वे 10 मई को जगदलपुर होकर रायपुर आएंगे। इसी तरह से सह प्रभारी विजय जागिड़ भी आज रायपुर पहुंच चुके हैं। वे 12 मई तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


