रायपुर

बघेल ने दिल्ली के शराब मॉडल को भी पछाड़ दिया- रमनसिंह
08-May-2023 7:33 PM
बघेल ने दिल्ली के शराब मॉडल को भी पछाड़ दिया- रमनसिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मई। प्रदेश में ईडी के द्वारा शराब घोटाले के खुलासे पर  पूर्व सीएम व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की सीमा लांघ चुकी है। 2 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार कर भूपेश बघेल ने दिल्ली के शराब मॉडल को भी पछाड़ दिया है।

डॉ. रमन ने ट्वीट करते हुए लिखा-पहले कोयले में दलाली, फिर चावल में धांधली, और अब शराब में भ्रष्टाचार की सीमा लांघ चुके दाऊ भूपेश बघेल की सरकार की सच्चाई जनता के सामने आ गई है। अपनी तिजोरी भरने के चक्कर में 2 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार कर दाऊ भूपेश बघेल ने दिल्ली के शराब मॉडल को भी पछाड़ दिया है।


अन्य पोस्ट