रायपुर
मूणत पहुंचे बाल आयोग
08-May-2023 7:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से कार्रवाई की अपील की है। मूणत ने आयोग को टैग करके प्रकरण संज्ञान में लाया। मूणत ने कहा कि सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करके एक नाबालिग बच्चे की पहचान उजागर करना गलत कार्य है। आयोग इस पर कार्रवाई करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


