रायपुर
सिंधी समाज ने मांगी विस की पांच टिकट
08-May-2023 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रमुख भाजपा नेताओं से चर्चा
रायपुर, 8 मई। सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को प्रदेश के बड़े भाजपा नेताओं से मिलकर विधानसभा की पांच टिकट देने का आग्रह किया है।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में सिंधी समाज के करीब 10 लाख लोग रहते हैं। उस अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।
प्रतिनिधिमण्डल ने क्षेत्रीय प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और संगठन महामंत्री पवन साय को ज्ञापन सौंपा हैं।
प्रतिनिधि मंडल में संयोजक गोविंद वाधवानी, इंदर डोडवानी, राजेश वासवानी, वासु जोतवानी, शमनालाल किशोर सेतपाल, प्रहलाद शादीजा, मुरलीधर शादीजा, वाधवा, लाघराम नेनवानी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


