रायपुर
हज यात्री तीसरी किश्त की राशि 15 मई तक जमा कर सकेंगे
08-May-2023 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मई। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई ने हज-23 के लिए यात्रा की तीसरी किश्त का इम्बार्केशन पॉइंट वॉइज़ निर्धारण किया गया है। तीसरी किश्त 15 मई तक ONLINE/SBI/UBI में पूर्व प्रक्रिया अनुसार ही जमा की जाएगी।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने समस्त हज यात्रियों से अपील की है कि, वे रकम जमा करने के पूर्व हज यात्रियों को देय राशि की जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट अथवा कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 से प्राप्त करने के बाद ही रकम जमा करे एवं जमा की गई रकम की पेस्लिप राज्य हज कमेटी कार्यालय में अनिवार्यत: जमा कराएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


