रायपुर

निगम में होर्डिंग घोटाले के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल 10 को
08-May-2023 2:30 PM
निगम में होर्डिंग घोटाले के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल 10 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई।
निगम की ही एम आई सी  द्वारा किए गए  27 करोड़ का होर्डिंग घोटाले को लेकर विपक्षी भाजपा पार्षद दल  और संगठन  नींद तोड़ते हुए  सक्रिय हुआ है। इस घोटाले के साथ निगम में दुकानों का मनमाना आबंटन तथा नगर निगम प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में 10 मई बुधवार के मुहूर्त समय 12 बजे निगम मुख्यालय का घेराव करेगा। रमेश सिंह ठाकुर  जिला महामंत्री ने  आम जनता,भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों से आव्हान है कि इस घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया है। पार्टी के एक पार्षद ने इस मामले में महापौर से इस्तीफे के लिए पी सी सी चीफ मोहन मरकाम से मांग की है...! इस प्रदर्शन की तैयारी को लेकर शहर अध्यक्ष जयंति पटेल ने रविवार को पार्षदों, और कार्यकर्ताओं के बैठक ली।
 


अन्य पोस्ट