रायपुर
बौद्ध समाज गुढिय़ारी रायपुर के नेतृत्व में बोधि वृक्ष का पेड़ लगाया
07-May-2023 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। बुद्ध जयंती के अवसर पर 5 मई को बौद्ध समाज गुढिय़ारी रायपुर के तत्वाधान मे रायपुर के महादेव घाट पर नदी किनारे बोधि वृक्ष का पौधा लगाया गया तथा सभी से आग्रह किया की आप अपना समय निकाल कर इस बोधि वृक्ष को पानी देकर एक विशाल पेड़ का रूप देवे।
बौद्ध समाज के लोगों ने अपील की है की समय समय कोई भी कार्यक्रम हो तो वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित करना चाहिए ताकि इस धरती मे सिर्फ पेड़ ही पेड़ हो अधिक से अधिक बोधि वृक्ष का पेड़ लगाने मे अपना सहयोग प्रदान करने वालो में बौद्ध समाज गुढिय़ारी रायपुर के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता हितेंद्र गढ़पाल, सचिन गजभिये, हर्ष मेश्राम, मनीष गजभिये, नितिन चारवे, राज ऊके तथा अन्य सहयोगी बौद्ध समाज के बौद्ध उपासक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


