रायपुर

आज हुई नीट की परीक्षा में सवा लाख से अधिक बच्चे विद्यार्थी शामिल हुए
07-May-2023 3:53 PM
आज हुई नीट की परीक्षा में सवा लाख से अधिक बच्चे विद्यार्थी शामिल हुए

नकल रोकने चप्पल में बुलाए गए छात्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई।
प्रदेश के डेढ़ लाख छात्र रविवार को नेट की परीक्षा दी। इसके लिए प्रदेश के 13 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी में सबसे अधिक परीक्षा केन्द्र हैं। इस परीक्षा के बाद प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। प्रदेश के इन कॉलेजों में एमबीबीएस की लगभग दो हजार सीटें हैं। 

रायपुर के लगभग 15 हजार छात्र समेत प्रदेशभर के करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स नीट का पेपर  देंगे। जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े 12 बजे ही छात्रों को प्रवेश देना शुरू हो जाएगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा हॉल में पहुंचने का समय 1 बजे तक है। 1: 30 छात्रों को परीक्षा से संबंधित नियम बताए जाएंगे। 1: 45 बजे प्रवेश पत्रों की जांच की जाएगी और बुकलेट दी जाएगी। बुकलेट में डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद ठीक 2 बजे ऐग्जाम शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर, अचानक बढ़ी गर्मी के इस दौर में परीक्षा के लिए बच्चों को दो घंटे पहले बुला लिया गया था, और परीक्षा केन्द्रों में छाव की व्यवस्था न होने से बच्चे घंटों धूप में खड़े रहे। साथ ही कई केन्द्रों में पेयजल की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। 
 


अन्य पोस्ट