रायपुर
बजरंगबली के नाम से भावनात्मक दोहन भाजपा न करें- रिजवी
06-May-2023 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। मध्यप्रदेश पापुनि के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि भगवान बजरंगबली सभी देशवासियों के आराध्य एवं सम्माननीय हैं। वर्ग विशेष लोग उन्हें अपने तक ही सीमित न रखे। बजरंगबली सम्पूर्ण मानव समाज के पूज्यनीय भगवान है, परन्तु खेद का विषय है कि कुछ स्वार्थी तत्व बजरंगबली जैसी महान शख्सियत को कर्नाटक चुनाव में मत प्राप्ति का जरिया बनाने के लिए भाजपा की खिंचाई की है। रिजवी ने कहा है कि भाजपा भगवान बजरंगबली को वोट हासिल करने का हथियार न बनाएं। बजरंगबली का नाम लेकर जो कर्नाटक के मतदाताओं की आंखों में धूल झोकने की असफल मुहिम भाजपा चला रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


