रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई। टिकरापारा इलाके में अवैध शराब के साथ एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 31 पौवा देशी शराब को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबीक मुखबीर से सूचना मिली की टिकरापारा के संतोषी नगर स्थित शिवाजी चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा हुआ है। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताए हुलिये से चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेखर भोण्डे टिकरापारा का होना बताया। उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर देशी शराब रखा था। जिस पर आरोपी शेखर भोण्डे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 31 पौवा देशी शराब कीमत 3,410/- रूपए जप्त किया।
इधर तेलीबांधा इलाके के ग्राम लाभाण्डी रेलवे लाईन के पास अवैध शराब बेचते रवि खेतपाल को गिरफ्तार किया है। अपने पास झोले में शराब रखा था, जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश रहा था। मुखबीर के सूचना पर बताए हुलिये और स्थान को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में रवि खेतपाल ने अवैध शराब लाकर ब्लैक में बेचना स्वीकार किया। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 32 पौवा देशी शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किी गई।


