रायपुर
बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा चोर गिरफ्तार
06-May-2023 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई। तेलीबांधा इलाके में चोरी की बाइक के साथ ग्राहक की तलाश करते युवक को पुलिस ने धर दबोचा।
मुखबीर की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस ने ओव्हर ब्रिज रिंग रोड नं.1 पास एक व्यक्ति बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर था। जिस पर पुलिस ने मुखबीर के बताये गए हुलिये और बाइक नम्बर के आधार पर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ब्रजेश चौधरी निवासी आमानाका रायपुर का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी का होना बताया। ब्रजेश चौधरी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की बाइक सीजी 04 पीबी 2296 कीमती 40,000 रूपए को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1+4) जा.फौ./379 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


