रायपुर

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 2 खाईवाल गिरफ्तार
06-May-2023 3:44 PM
ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 2 खाईवाल गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई।
शहर में अवैध सट्टा-जुआं के काले कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी बीच तेलीबांधा पुलिस ने शुक्रवार को कारवाई करते हुए उद्योग भवन पास और लभांडी शराब भठ्ठी के पास से दो को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नवीन भोई उर्फ पप्पू निवासी गोबरानयापारा और सफाउद्दीन खान निवासी इंद्रा कॉलोनी कसडोल बलौदाबाजार का होना बताया । उसके पास रखें फोन को चेक करने पर आईडी लेकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया। वहीं सफाउद्दीन लभांडी के  निर्माणाधीन मकान में सट्टा संचालित करते हुए पकड़ाया।


अन्य पोस्ट