रायपुर
रायपुर, 5 मई। संस्कार शिक्षण शिविर मे पं. आदिश शास्त्री ने आज के शिविर में अपने सम्बोधन में कहा कि आज सेवा हमारा परम कर्तव्य है हमें अपने घर में माता पिता की अपनों से बड़ों की हमेशा सेवा करनी चाहिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित में सेवा कार्य हमें करना चाहिए हमें जागरूक होना चाहिए जिनको हमारी आवश्यकता है उनकी हमें सदैव सहायता करनी चाहिए।
।श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जैन एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि शिविर में कल बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवदेवताओं पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी के परिणाम एवं पुरस्कार शिविर के अंतिम दिन 8 मई को दिए जायेंगे साथ ही शिविर में भाग लेने वालों को पं. पूज्य चार्य शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जो डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में विराजमान हैं ।उनके दर्शनार्थ बस से 8 मई को सुबह 7 बजे बड़े मंदिर सें जाएगी।


