रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। टिकरापारा इलाके में राजिम निवासी बेरोजगार युवक से मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए। टिकरापारा के रहने वाले हरीश ध्रुव ने विश्वनाथ गुप्ता, चन्द्रमा और दिपेश नवरंग पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीनों ने उसकी पत्नी, रिश्तेदारों और परिचितों से 31 लाख 50 हजार रुपए है। शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों खिलाफ 3(5) 318(4)का प्रकरण दर्ज किया है।
हरीश ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कुम्ही, थाना राजिम, गरियाबंद निवासी है, वर्तमान में मोती नगर, यश विहार कॉलोनी में रहता है। दो साल पहले उसकी विश्वनाथ गुप्ता पत्थलगांव, जशपुर, जो ग्राम टेकारी, मुजगहन में रहता है से हुआ था। इस दौरान उसने नवा रायपुर मंत्रालय में जानपहचान होने की बात कही साथ ही अपने अन्य साथी चन्द्रमा गुप्ता एवं दिपेश नवरंग से मुलाकात करवाई। तब तीनों में उसे मंत्रालय में विभिन्न पदों पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया था।
इसके लिए उन्होंने पैसों की मांग भी की। हरीश उनकी बातों में आ गया। और स्वयं, पत्नी और रिश्तेदार की नौकरी लगाने की बात कही। जब आरोपियों ने उससे तीनों से कुल 31 लाख रूपए मांगे। इसके बाद विश्वनाथ और उसके साथी 19 जुलाई 2024 को कमल विहार स्थित एक रेस्टोरेंट के पास कार में बैठकर 5 लाख 50 हजार रुपए नगद लिए गए। जिसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में 6 लाख रुपए और दिए गए। इसके एवज में आरोपियों ने उनकी पत्नी को ऑफिस असिस्टेंट, हरीश को ड्राइवर, रिश्तेदारों को डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों पर नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने अन्य परिचितों से भी बड़ी रकम ली। एक परिचित से बेवरेज कॉर्पोरेशन में पद दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए लेने की बात कही है। दिपेश नवरंग ने मंत्रालय बुलाकर वेरिफिकेशन करा कर फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इसके बाद आज तक किसी को भी नौकरी नहीं दी गई।
हरीश ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से झांसा देकर रकम हड़पी और लगातार आश्वासन देते रहे। मामले में टिकरापारा पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा किया गया है।


