रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। राज्य बनने के बाद लगातार जनता के जेब से महंगाई के रूप में, पेट्रोल डीजल के दरों में वृद्धि से आम जनता का जेब खाली हो रहा है। दूसरी तरफ बिजली बिल, वाहनों के चालान से जनता का जेब खाली हो रहा है।
कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में विगत 20 वर्षों से लगातार डॉ रमन सिंह की सरकार हेलमेट चालान के नाम से तथा भूपेश बघेल की सरकार हेलमेट, वाहन चालान के कारण सत्ता से मुक्त हो गई। अब विष्णु देव सरकार में प्रतिदिन अनेक चौक चौराहों में हजारों की संख्या में छोटी-मोटी गलती के कारण परिवहन विभाग व पुलिस विभाग आम जनता को वाहन के चालान की राशि भेज रही है। चालान न पटाने पर कोर्ट में केस पेश कर रही है।इसी प्रकार विद्युत मंडल बिजली की दरों में वृद्धि कर रही है। स्मार्ट मीटर, प्रधानमंत्री नल जल योजना सरकार के आय के स्रोत बन गए हैं। गैस कंपनी बीमा के नाम पर जनता से पैसा वसूल रही है। सडक़ों की स्थिति गड्ढा युक्त होने से रोज एक्सीडेंट हाथ पैर टूट रहे हैं। श्री झा ने कहा है कि भाजपा बिजली बिल वसूली,गैस बीमा के रूप में आम जनता का भारतीय जनता पार्टी के महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति माह महतारी वंदन देने के बदले हर परिवार से तीन 4000 की वसूली सरकार प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कर रही है। यही हाल रहा तो पुन: चुनाव जीतना संभव हो जावेगा।


