रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। यातायात पुलिस ने आज शहर से गुजरने वाली रिंग रोड पर भारी मालवाहक वाहनों की अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की। इस अभियान में 12 थाना एवं यातायात के 8 थानों के अधिकारी कर्मचारियों शामिल रहे।
अभियान के तहत रिंग रोड नंबर 1 जोरा ओवर ब्रिज से ग्राम चंदनडीह तक, एवं रिंग रोड 2 में टाटीबंध चौक से भनपुरी तिराहा, सिलतरा चौक तक चला। नो पार्किंग के उल्लंघन कर्ता 248 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही 6 के विरुद्ध धारा 283 के तहत एफ आई आर दर्ज किया गया। 184 वाहनों के विरुद्ध इ चालान तैयार किए गए है ।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों एवं भारी मालवाहक ड्राइवरों से कहा है कि वे अपना वाहन निर्धारित स्थल में ही पार्क करें। रिंग रोड पर अथवा सर्विस रोड में नो पार्किंग पर वाहन पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


