रायपुर

सूने मकान से नगदी, राशन, बर्तन ले भागे चोर
04-May-2023 6:53 PM
सूने मकान से नगदी, राशन, बर्तन ले भागे चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मई। खमतराई इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे में रखा नगदी और सामान की चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत  पर  अज्ञात के खिलाफ 475,380 का अपराध दर्ज किया।

कुलदीप देवांगन ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  आकाश नगर बिरगांव में रहता है। जो अपने पूरे परिवार के साथ 2 मई को  शादी शमारोह में गांव गया हुआ था। जहां वहा अपने मकान में ताला लगाकर चले गए। 3 को जब वापस आया तो देखा की कमान में लगा ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान फैला हुआ था। कमरे में रखा नेपटाप,इंडक् शन चुल्हा और घर में रखा बर्तन वहां नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। कुलदीप ने खमतराई थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 475,380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पताशाजी की गई।


अन्य पोस्ट