रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल। डॉ. अम्बेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार शाम बौद्ध संघ व बौद्ध युवा संघ गुढिय़ारी के तत्वावधान में महा विशाल रैली निकाली गई । बुद्ध वंदना के साथ इस विशाल रैली की शुरुवात अशोक नगर बुद्ध विहार केनाल रोड़ से हुई। जो शहर भ्रमण करते हुए घड़ी चौक स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा के पास समाप्त हुई।
इस रैली में बौद्ध उपासक एक ही परिधान में और हाथों मे जय भीम व पंचशील, नीले रंग के झंडे थे। इस विशाल रैली मे बौद्ध उपासक बुद्ध और अम्बेडकर ज़ी के गीतों पर नृत्य करते आनंद उठा रहे थे। इस विशाल रैली मे जबरदस्त पटाख़ो की आतिशबाजी हुई इस विशाल रैली में इस विशाल रैली मे बाबा साहेब अम्बेडकर ज़ी के जीवन पर झांकियां भी प्रदशित थीं।बौद्ध संघ गुढिय़ारी रायपुर के अध्यक्ष -सचिन गजभिये, उपाध्यक्ष -सचिन सहारे, महिला उपाध्यक्ष -संजीवीना पाटिल, सचिव -प्रफुल मेश्राम, सहसचिव -मनोज गजभिये महिला सहसचिव - सविता मेश्राम, कोषाध्यक्ष - राज उके, हितेंद्र गढपाल, सन्देश गणवीर, संजय वैध सुरेश मेश्राम दीपक बोरकर, राजेश बागड़े, यौवन मेश्राम , सुमन्ना मेश्राम, विजय भीवगड़े,प्रज्ञाँशु मेश्राम, सुधाकर बागड़े, कपिल साखरे, राज उके, एकांत बागड़े, नितिन चारवे,अक्षय बागड़े, पुर्वेश गजभिये चंद्र मनी कांबले, सागर बडोले ,एस डी पाटिल, कैलाश मेश्राम, प्रिया मेश्राम, आशा गजभिये, माधुरी मेश्राम, आँचल मेश्राम, कविता मेश्राम, नाजुकला मेश्राम, पूर्णिमा कांबले, ललिता पाटिल, भारती वासनिक आदि शामिल रहे।


