रायपुर
विधायक निवास से एक्टिवा चोरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल। गीतांजलि नगर के पॉश इलाके के सूने मकान से चोरों ने दो लाख नगद और 13 लाख के जेवरात पार कर दिया। गीतांजलि नगर सेक्टर-1 मकान नंबर-20 निवासी अब्दुल गनी के यहां लाखों की चोरी हो गई। शनिवार रात 69 वर्षीय गनी के सूने मकान में अग्यात चोर छत के दरवाजे का कुंडा तोडक़र नीचे कमरे में घुसे। आलमारी में रखे दो लाख रूपए नगद, 50 तोला वजनी जेवरात कुल 15 लाख ले भागे। यह चोरी 15-4 की रात 1 से सुबह 6 के बीच की बताई गई है। गनी ने शनिवार रात नौ बजे खम्हारडीह थाने में धारा 380, 457 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब्दुल गनी आरटीओ के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे 14 अप्रैल को रोजा अफ्तार में शामिल होने सपरिवार पैतृक शहर कवर्धा गए हुए थे। उसी दौरान यह चोरी हो गई।
इधर एनआईटी के सामने विधायक बंगले से पंच पथ पारा निवासी प्रकाश गुप्ता की एक्टिवा सीजी-04 एचएक्स-5693 अग्यात चोर ले भागे। यह बंगला पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय का है और चोरी शुक्रवार की शाम 7.30 बजे की है।


