रायपुर
अब होगी शहरों, कस्बों में नुक्कड़ सभाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,15 अप्रैल। जय भारत सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की अडानी परस्ती नीति और लोकतंत्र विरोधी चरित्र को बेनकाब कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जय भारत सत्याग्रह चला रही है।
जनता के बीच घोटाले के तथ्यों को लेकर पत्रकारवार्ताये प्रदेश, जिलों और ब्लाकों में आयोजित किया गया। सभी जिलों में मशाल रैली निकाली गयी। अब 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ब्लाक, शहरो और कस्बों में कांग्रेस के पदाधिकारी नुक्कड़ सभा कर मोदी सरकार को बेनकाब करेंगे। पोस्टकार्ड अभियान, सोशल मीडिया कैपेन चला रहा है। इसके बाद संभागीय सम्मेलन और प्रदेश स्तरीय रैली कर मोदी सरकार के तानाशाही रवैय्ये के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली, एक दिन का उपवास सभी जिले में गांधी के प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किया जायेगा।


