रायपुर

पदोन्नति के लिए समय सारणी घोषित करने की मांग
11-Apr-2023 7:12 PM
पदोन्नति के लिए समय सारणी घोषित करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन ने व्याख्याता (ई एवं टी संवर्ग) प्रधान पाठक एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की  पदोन्नति के लिए समय सारणी घोषित करने की मांग की है। स्कूल शिक्षा संचालक को लिखे पत्र में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि  व्याख्याताओं (ई एवं टी संवर्ग) / प्रधान पाठकों एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति विगत कई वर्षों से लंबित है। उच्च न्यायालय द्वारा प्राचार्य के पद पर पदोन्नति में रोक हटने से प्रदेश के व्याख्याताओं / प्रधान पाठकों के साथ ही अन्य संवर्ग के शासकीय सेवकों को पदोन्नति को लेकर सरकार से काफी उम्मीदें है।


अन्य पोस्ट