रायपुर

50 हजार से अधिक बकायादारों से वसूले 274 करोड़, शेष रह गए 9 करोड़
10-Apr-2023 6:27 PM
50 हजार से अधिक बकायादारों से वसूले 274 करोड़, शेष रह गए 9 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बकाया वसूली अभियान में सभी कार्रवाई कर रही है।

 वितरण कंपनी के एमडी मनोज खरे ने बताया कि  एक लाख और पचास हज़ार से ज़्यादा बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को पहले लक्ष्य पर लिया गया है।

ऐसे  उपभोक्ताओं की संख्या मार्च 2022 में 878 थी और उनके खिलाफ़ 283 करोड़ का बिल बकाया था।  फऱवरी में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या मात्र 59 और बकाया राशि सिफऱ् 9 करोड़ रह गई थी। इसी तरह  50 हज़ार से एक लाख बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की संख्या 2108 से घटकर 164 रह गई है जबकि उनके विरुद्ध बकाया राशि 126 करोड़ से कम होकर मात्र 2.81करोड़ बची है। सक्रिय उच्चदाब कनेक्शनों के ख़िलाफ़ बकाया राशि लगभग शून्य हो चुकी है।  बड़े बकायादारों पर कार्रवाई करने के बाद अब अपेक्षाकृत छोटे बकायादारों पर कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी कनेक्शनों के ऊपर लंबित बकाया राशि के भुगतान के लिए राज्य शासन  अलग से कदम उठा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान लगभग 475 करोड़ राशि सरकारी कनेक्शनों से प्राप्त हुई है।


अन्य पोस्ट