रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पंजाब के राज्यसभा सदस्य डॉ संदीप पाठक के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 1 अप्रैल से आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया गया है। श्री पाठक ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान हेतु आपसी प्रतिस्पर्धा के साथ निरंतर सदस्य बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने सदस्यता अभियान में एक मौका केजरीवाल को स्लोगन के साथ जनता के बीच में जाकर अबकी बार आप की सरकार के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। प्रदेश के सभी लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा सचिव, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, सर्किल इंचार्ज, ब्लॉक इंचार्ज व बूथ इंचार्ज इस कार्यक्रम में दिन रात पसीना बहा रहे हैं। रायपुर जिले के जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह सर्वाधिक सदस्यता बनाने वालों में टॉप टेन में सातवें नंबर पर आए हैं।


