रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। राजधानी में राजभवन की नाक के नीचे संचालित होने वाले रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का यह हाल है। विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाईट में डेढ़ महीने में कुलाधिपति को नहीं बदला है। कुलपति एक दिन में बदलने की जानकारी दी गई है?। जबकि अभी नए कुलपति सचिदानंद शुक्ल ने पद नहीं सम्हाला है।रविवि की वेबसाइट पीआरएसयू डॉट एसी डॉट आईएन पर नए कुलपति की जानकारी अपडेट कर ली गई। नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने डेढ़ महीने पहले शपथ ले ली थी। लेकिन अनुसुइया उइके ही कुलाधिपति हैं। जबकि वह इस समय मणिपुर की कुलाधिपति हैं। राज्य के कई विवि की वेबसाइटों पर राज्यपाल अब तक उइके ही हैं। इनमें बस्तर विश्वविद्यालय, हेमचंद यादव विवि, विवेकानंद तकनीकी विवि शामिल हैं। केवल बिलासपुर, रायगढ़, और आयुष विवि ने ही अपनी साइट में कुलाधिपति बदला है।



