रायपुर
अवस्थी रिटायर, डीजी का एक पद खाली
31-Mar-2023 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 मार्च। आईपीएस डीएम अवस्थी शुक्रवार को अपरान्ह रिटायर हो गए। वे छत्तीसगढ़ कैडर 1986 बैच के आईपीएस हैं। वर्तमान में डीएम अवस्थी ईओडब्ल्यू और एसीबी चीफ रहे हैं। इसके पूर्व 2018 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें प्रदेश के डीजीपी पदस्थ किया था। जहां अवस्थी करीब 3 साल रहे। इसके बाद पुलिस अकादमी का डायरेक्टर बनाया। श्री अवस्थी मूलत: मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। राज्य गठन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर अलाट हुआ था। इसे उन्होंने चुनौती भी दी थी। बहरहाल, उनके रिटायरमेंट से डीजी का एक पद रिक्त हुआ होगा। इसके लिए अरूणदेव गौतम, हिमांशु गुप्ता दावेदार होंगे। इनकी पदोन्नति के लिए समिति की बैठक जल्द होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


