रायपुर

विधानसभा घेराव मामला: भाजपाईयों का प्रदर्शन पुलिस के बीच झूमा झटकी, एएसपी सहित 20 जवान घायल
16-Mar-2023 7:17 PM
 विधानसभा घेराव मामला: भाजपाईयों का प्रदर्शन पुलिस के बीच झूमा झटकी, एएसपी सहित 20 जवान घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। राजधानी में बुधवार को मोर आवास मो अधिकार को लेकर भाजपाइयों ने विधानसभा घेराव  किया। कार्यकर्ताओं नेजमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई है। प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की गई। इस मामले में पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधात्म कार्रवाई कर गिरफ्तार भी किया गया। जिस शाम रिहा किया गया।

भाजपा के विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें शहर के अलग- अलग रास्तों से प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानसभा को घेरने के लिए आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस देने के बाद भी धारा 144 के उल्लंघन तथा तोडफ़ोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए अपील के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़ते कर आगे बढऩे लगे। पुलिस ने एतिहात के तौर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए आसू गैस का प्रयोग किया गया ।

 इस पर भीड़ में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्का मुक्की भी  हुई इस दौरान एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई। प्रदर्शकारियों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुँचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने 80 प्रदर्शनकारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी  की  गई। जिन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।

घेराव में सूरजपुर से आया अधेड़ लापता

रायपुर, 16 मार्च। भाजपा के विसभा घेराव में शामिल होने आया एक बुजुर्ग लापता हो गया है। इनका नाम बाबूलाल प्रजापति 50 साल निवासी रामनगर थाना विश्रामपुर जि़ला सूरजपुर और तस्वीर भी सामने आई है। विसाभा थाने मे गुम इंसान दर्ज किया गया है। पुलिस पतासाजी कर रही है।


अन्य पोस्ट