रायपुर
चेट्रीचण्ड, रामनवमी पर रायपुर में मांस - मटन विक्रय पूर्ण प्रतिबंधित
13-Mar-2023 8:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मार्च। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 22 मार्च बुधवार को चेट्रीचण्ड एवं 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। दोनों ही दिन किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत निरन्तरता से पर्यवेक्षण करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


