रायपुर

केंद्र ने छत्तीसगढ़ को दिल खोलकर दिए 4827 करोड़
11-Mar-2023 4:51 PM
केंद्र ने छत्तीसगढ़ को दिल खोलकर दिए 4827 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11मार्च।
केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों को 1,40,318 करोड़ रुपये के कर अंतरण की 14वीं किस्त जारी कर दी। पूर्व में यह राशि 70 हजार करोड़ रुपए तक जारी की जाती थी। यह राज्यों के पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के लिए उन्हें व्यापक सहयोग देने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

छत्तीसगढ़ को 4827 करोड़ रुपए मिले हैं। वित्त वर्ष के अंतिम वर्ष में मिली यह राशि सरकार के खजाने को मजबूत करेगी। वहीं इस माह के लिए रिजर्व बैंक को सूचित किए गए कर्ज की दो किश्त लेने् की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह राशि प्रदेश में लगने वाले केंद्रीय करों में से मिलने वाली 41 प्रतिशत की हिस्सेदारी का है।

राज्य कुल (करोड़ रुपये में)
1 आंध्र प्रदेश 5474, 2 अरुणाचल प्रदेश 2491, 3 असम 4417, 4 बिहार 14232, 5 छत्तीसगढ़ 4827, 6 गोवा 546, 7 गुजरात 4929, 8 हरियाणा 1546, 9 हिमाचल प्रदेश 1177, 10 झारखंड 4681, 11 कर्नाटक 5125, 12 केरल 2705, 13 मध्य प्रदेश 11108, 14 महाराष्ट्र 8954, 15 मणिपुर 1009, 16 मेघालय 1088, 17 मिजोरम 705, 18 नगालैंड 802, 19 ओडिशा 6399, 20 पंजाब 2561, 21 राजस्थान 8535, 22 सिक्कम 545, 23 तमिलनाडु 5769, 24 तेलंगाना 2682, 25 त्रिपुरा 1003, 26 उत्तर प्रदेश 24783, 27 उत्तराखंड 1583, 28 पश्चिम बंगाल 10642, कुल 140318.
 


अन्य पोस्ट