रायपुर

श्रीबालाजी कल्याण मंदिर के शीर्ष पर बनेगा राजगोपुरम, पूजन शुक्रवार को
01-Mar-2023 3:38 PM
श्रीबालाजी कल्याण मंदिर के शीर्ष पर बनेगा राजगोपुरम, पूजन शुक्रवार को

रायपुर, 1 मार्च। श्रीबालाजी कल्याण मंदिर के शीर्ष पर गुंबद राजगोपुरम का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण का पूजन  गतिरूपति से आए वेदाचार्य  जीवीए दीक्षित की अगुवाई में होगा। इससे पहले गुरुवार को शाम 7 बजे बालाजी कल्याणं और शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे सुदर्शन चक्र हवन और राजगोपुरम निर्माण  का पूजन होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष जी. स्वामी और सचिव के. एस.आचार्यलू ने सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।


अन्य पोस्ट