रायपुर

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले भाजपा कार्यकर्ता
27-Feb-2023 3:06 PM
महाराष्ट्र के राज्यपाल से  मिले भाजपा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 27 फरवरी।
त्रिपुरा, झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी। 

कार्यकर्ताओं ने पूर्व में सात बार रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे रमेश बैस से राजनीतिक एवं पुराने यादों को साझा किया। श्री बैस ने राजनीतिक दौरे के के संघर्ष के कालखंड को याद कर ऐतिहासिक क्षण बताया। 

 इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, सूरज साहू, नंदनी साहू, विकास एवं आदि लोग उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट