रायपुर

महिला के गुम हुए 50 हजार को पुलिस ने किया वापस
25-Feb-2023 3:44 PM
महिला के गुम हुए 50 हजार को पुलिस ने किया वापस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी।
राजधानी की एक महिला के गुम हुए 50 हजार रूपए को शहर के ही रहने वाले शख्स महेश कुमार साहू ने कर वापस मानवता की एक मिसाल कायम की।
महेश ने रास्ते में पड़े रूपयों के थैले को पुलिस को सौपा दिया। सिविल लाइल थाना एसआई अजय झा ने थैले में रखे बैंक की पर्ची और पास बुक की मदद से महिला का पता लगाया। एक घंटे के अंदर वापस किए पुरे पैसे। पुलिस के अफसरों ने महेश के इस काम के लिए सराहना की। पुलिस ने बताया कि वंदना सूर्यवंशी नामक महिला के 50 हजार रुपए घूम गए थे। घरेलू काम के लिए बैंक से लोन लेकर वापस लौट रही थी।
 


अन्य पोस्ट