रायपुर

हजारीबाग, मलेशिया के गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में वसूल रहे थे रंगदारी, तीन गिरफ्तार
23-Feb-2023 5:28 PM
हजारीबाग, मलेशिया के गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में वसूल रहे थे रंगदारी, तीन गिरफ्तार

रायपुर, 23 फरवरी। राजधानी  में रंगदारी टैक्स वसूलने वाला गैंग सक्रिय है। माइनिंग ट्रांसपोर्ट कंपनी आरकेटीसी के ऑफिस में गोली चलाकर रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर अमन साहु,मयंक सिंह गैंग के 3 अंतरर्राज्जीय शुटर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें बलविंदर सिंह,आशीष निकम और हैरी सिंह उर्फ पाली शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को हरियाणा, महाराष्ट्रऔर मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना अमन साहू हजारीबाग जेल से गैंग को आपरेट करता है। गैंग का दुसरा सरगना मयंक सिंह मलेशिया से मलेशियन नंबर से गैंग को ऑपरेट कर रहा है।रायपुर,कोरबा और झारखंड़ में आरकेटीसी कंपनी को निशाना बनाकर  रंगदारी की मांग कर चुके हैं। सिविल लाइन पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


अन्य पोस्ट