रायपुर

कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ- चंद्राकर
13-Feb-2023 6:06 PM
 कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ- चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं की नक्सलियों के हाथों हत्या पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, और कांग्रेस केवल ताली बजा रही है। यह गैर जिम्मेदाना हरकत है। ये हत्याएं कांग्रेस की नियोजित है, कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ है। चंद्राकर सोमवार  सुबह मीडिया से चर्चा में कहा कि  भाजपा नेता की हत्या पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल किसी भी राष्ट्रीय एजेंसी पर भरोसा नहीं करते।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को नियोजित बताते हुए कहा कि कांग्रेस का आतंक बढ़ रहा है। हर तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ये सफल नहीं होंगे।

शंकराचार्य निश्चलानंद के धर्मांतरण वाले बयान पर चंद्राकर ने कहा कि उनकी टिप्पणी किन अर्थों, संबंधों में कही गई है वो वहीं जाने।

राज्यपाल बदले जाने पर मोहन मरकाम के बयान पर भाजपा नेता ने सवाल किया कि मोहन मरकाम क्या किसी तथाकथित दल के अध्यक्ष है, या जातिवादी समाज के अध्यक्ष है। कांग्रेस सिकुड़ रही है। आदिवासी समाज की मुख्य धारा से वंचितकर शोषित कर रहे हैं। उनको बराबरी का हक दिलाना होगा।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा के दौरे पर कहा घिसे पीटे-लूटे पीटे नेता यहां आते रहते हैं। उनको अपने राज्य में कोई नहीं पहचानता। वे यहां मुख्य रूप से स्वागत कराने आते हैं। अगर उनमें योग्यता रहती तो अपने राज्य में जीत हासिल कर सकते हैं। यहां मोहन मरकाम कांग्रेस को डुबाने के लिए काफी है।नहीं तो भूपेश बघेल तो हैं ही।


अन्य पोस्ट