रायपुर
रायपुर, 8 फरवरी। रायपुर कैथोलिक आर्च डायसिस के आज पचास बरस पूरे हुए। इस मौके पर धार्मिक समारोह अमलीडीह में सेंट टेरेसा चर्च परिसर में सुबह दस बजे से प्रारंभ हुआ। रायपुर के विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी. ने बताया कि प्रेयर सांग से स्वर्ण जयंती समारोह की शुरूआत हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वैटिकन के भारत में राजदूत लियोपोलोदो जिरेल्ली हैं वे इंडिया व नेपाल के राजदूत हैं। अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विशिष्ट अतिथि हैदराबाद के कार्डिनल एंथोनी पुला, आर्च बिशप अनिल कुटो दिल्ली, आर्च बिशप भोपाल एएएस दुरईराज, कोलकाता के आर्च बिशप थॉमस डिसूजा, आगरा के आर्च बिशप रॉफी मंजिली, पटना के आर्च बिशप सेबेस्टियन कल्लपुरा व नागपुर के आर्च बिशप एलियास गॉनसालवेज भी मौजूद हैं। श्री कुटो कॉफ्रेंस आफ कैथोलिक बिशप इन इंडिया के महासचिव भी हैं। छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, आर्च बिशप जोसफ ऑगस्टिन, विधायक व पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि थे।