रायपुर

दलदल सिवनी डबल मर्डर, मास्टरमाइंड वृद्धि साहू फरार, बेमेतरा में रहती है
19-Jan-2023 4:05 PM
दलदल सिवनी डबल मर्डर, मास्टरमाइंड वृद्धि साहू फरार, बेमेतरा में रहती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। द
लदल सिवनी हत्याकांड में फरार हुए को 3 और गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस डबल मर्डर में पहले ही छह युवकों को गिरफ्तार कर 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
बीती रात पकड़ाए इन लडक़ों ने गोकुल नंदन पर जानलेवा हमला किया था। गैंगवॉर के चलते हुए इस हत्याकांड में एक युवती वृद्धि साहू भी शामिल है जो मास्टरमाइंड बताई जा रही है। तीन महीने पहले मृतकों का वृद्धि गैंग के विवाद हुआ था। उसके बाद से वृद्धि  रंजिश पाल रखी थी।

इसके साथ फरार सूरज और करण फरार है। मोवा  पंडरी पुलिस ने धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।
दलदल सिवनी  में रहने वाले गोकुल नंदन साहू ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक  अपने साथियों के साथ प्रोविजन स्टोर के पास खड़ा था उसी दौरान सूरज चौरे, सोनू तारक, युवराज अपने अन्य साथियों के साथ आकर पुराने विवाद पर गोकुल की हत्या के इरादे से चाकू से  पेट, पीठ एवं कमर में मारकर चोट पहुंचाई। इस पर पुलिस की टीमों ने पतासाजी कर  मोहन स्वामी, रविन्द्र राव एवं अरविन्द कंवर को गिरफ्तार किया। इनमें मोहन सोनी उम्र 27 साल  खेमका कॉलोनी सड्डू ,रविन्द्र राव उर्फ राजा शिन्दे उम्र 28 साल  शिवाजी नगर  पंडरी और  अरविन्द कंवर उम्र 25 साल  डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी निवासी है।

युवराज सिंह गिरफ्तार


इस मामले में बुधवार शाम एक नया मोड़ आया जब डबल मर्डर के एक आरोपी त्रिशाल दुबे के ताऊ के लडक़े हर्षद दुबे पर भी चाकू से हमला किया गया। हिमाचल नगर  दलदल सिवनी निवासी हर्षद दुबे  अपने बड़े पिताजी के लडक़े त्रिसाल दुबे से मिलने केन्द्रीय जेल रायपुर आया था। मिलने के पूर्व वह  जेल परिसर के सामने रोड किनारे से कुछ समान क्रय कर रहा था।  इसी दौरान मोवा निवासी युवराज सिंह ने हर्षद के पीछे से आकर उसके पीठ पर धारदार वस्तु से वार कर  फरार हो गया। गंज पुलिस ने धारा 294, 506बी, 324 भादवि. का अपराध दर्ज किया। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डबल मर्डर केस में  युवराज सिंह 20 वर्ष रविवार रात से फरार था।  
 


अन्य पोस्ट