रायपुर

भक्त पर डाका,कथा पंडाल से महिला के गहने पार
18-Jan-2023 5:15 PM
भक्त पर डाका,कथा पंडाल  से महिला के गहने पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी।
राजधानी में आए दिन लूट और चोरी के मामले बढ़ गए हैं। लूटेरे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों गुढिय़ारी के दही हांण्डी मै दान में शिव महापुराण के  आयोजन के दौरान दो एैसी घटनाएं हुई जिसमें अज्ञात चोर ने कथा पंडाल के पास रास्ते में  जाते समय महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन को लूट कर अज्ञात चोर फरार हो गया था। जिसके बाद महिला के रिपोर्ट पर अज्ञात चोर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। महीने भर बाद शहर में इसी जगह पर फिर एक बार चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार से गुढिय़ारी के दही हांण्डी मैदान में कथा प्रवक्ता धीरेंद्र शास्त्री जी का श्रीराम कथा के पहले दिन ही चोरों ने हाथ साफ किया। कथा पंडाल पर प्रवचन सुनने आयी एक महिला पंडाल पर पहुची ही थी की भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर महिला के गले में पहने सोने  की चैन को छिन कर ले गया। मामला खमतराई थाना में दर्ज। 

सत्यम विहार निवासी मंजू शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को शुरू होने वाले श्री राम कथा सुनने गुढिय़ारी के दही हांण्डी मैदान गर्द हुई थी। जहां पंड़ाल के पास लोगों की भीड़ लगा हुआ था। वहां पंड़ाल में प्रवेश करने के दौरान को चोर पिछे से गले में पहना सोने के चैन को खींच कर ले गया। मंजू शर्मा ने खमतराई थाना जाकर चोरी कि रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर  अज्ञात आरोपी पर धारा 379 का अपराध दर्ज किया। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने कथा पंड़ाल के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। 

 


अन्य पोस्ट