रायपुर

सांसद खेल महोत्सव 23 से
17-Jan-2023 5:56 PM
सांसद खेल महोत्सव 23 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जनवरी। सांसद खेल महोत्सवा 23,24,25 जनवरी को रविशंकर विश्वविद्यालय मे होगा। महोत्सव के उद्घाटन मे अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी बबिता फोगाट  एवं योगेश्वर दत्त के आने की संभावना है। आयोजकों द्वारा उन्हे आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के सूचारु संचालन के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों और शहर के प्रमुख लोगों की स्वागत समिति बनाई गयी है। उनकी बैठक आज एन आई टी मे सांसद श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता मे हुई।

बैठक मे सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिये। सांसद सुनील सोनी ने बताया कि खेल महोत्सव मे बॉलीबाल्, फूटबाल, कब्बडी, खो-खो , 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक और तवा फेंक का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव स्कूल स्तर पर होगा। इसमे 9 से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। बैठक मे आयोजन समिति के सदस्य संजय शर्मा, अतुल शुक्ला , श्रीमती नीता डुमरे, रवि धनगर,

अश्विन गर्ग, रविकांत मंडोरे,डॉ राकेश मिश्रा, प्रमोद साहू, हरीश जोशी, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, समीर दुबे,श्रीमती ज्योति अग्रवाल, कांति पटेल,मोहम्मद अकरम,राजेश जंघेल, डॉ कुलदीप दुबे, चंद्रशेखर चकोर, अनीश मेनन, अजय साहू, आरपी वर्मा, संजय जोशी एवं दानसिंह देवांगन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट