रायपुर
जुंबा डांस से यातायात नियमों का प्रचार
16-Jan-2023 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जनवरी। यातायात पुलिस के सडक़ सुरक्षा सप्ताह 2023 के रविवार को शहर के बूढ़ा तालाब गार्डन में जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं आम नागरिक 500 से अधिक संख्या में उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम अंतर विभागीय लीड एजेंसी एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें संजय शर्मा एआईजी यातायात, जयप्रकाश बढ़ाई एएसपी यातायात गुरजीत सिंह डीएसपी यातायात, मुकेश वर्मा यातायात रायपुर सहित भारी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। जुंबा डांस के दौरान यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे