रायपुर

पत्नी ने कोर्ट में ऐसा क्या किया कि डॉक्टर पति का गाल सूज गया पति आयुष संचालनालय में पदस्थ
15-Jan-2023 4:52 PM
पत्नी ने कोर्ट में ऐसा क्या  किया कि डॉक्टर पति  का गाल सूज गया  पति आयुष संचालनालय  में पदस्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी।
  सरकारी डॉक्टर पति और  पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद की परिणति कोर्ट में हाथापाई तक जा पहुंची। 

पत्नी के खिलाफ शिकायत डॉ. अरविंद शर्मा ने की है। ये होम्यो चिकित्सा अधिकारी पद पर छत्तीसगढ़ आयुष विभाग के संचालनालय में पदस्थ हैं। इनका पत्नी किरण शर्मा से विवाद चल रहा है। साल 2018 से दोनों अलग रह रहे हैं। इनके बीच जारी विवाद का मामला रायपुर के कुटुम्ब न्यायालय में है।

रायपुर में पेशी के दौरान किरण और अरविंद कोर्ट में मिले। दोपहर के वक्त दोनों पक्षों को वकील समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस बातचीत के दौरान अचानक किरण शर्मा को गुस्सा आ गया। इसने अपने पति डॉ अरविंद के बाएं गाल पर जोर से थप्पड मारा। उसे पीटने लगीं। डॉक्टर पति के गालों पर पत्नी के उंगलियों के निशान छप गए। दोनों के बीच विवाद हो गया। थप्पड़ जोर से लगने की वजह से गाल में सूजन भी आ गई। अब इस मामले में डॉक्टर पति की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पुलिस अब हमलावर पत्नी से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक पत्नी का पति से सास-ससुर को लेकर विवाद है। पत्नी का कहना है कि सास-ससुर के साथ वो घर पर नहीं  चाहती। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन जारी है। इससे पहले भी गुस्से में आकर पत्नी ने पति के साथ बहस बाजी और धमकाने जैसे कांड किए हैं।

 


अन्य पोस्ट