रायपुर

आठ किलो गांजे के साथ सात युवक गिरफ्तार
08-Jan-2023 3:05 PM
आठ किलो गांजे के साथ सात युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी।
राजधानी के तीन अलग अलग थाना इलाकों में पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ सात युवकों को गिरफ्तार किया है। डीडी नगर इलाके के सरोना स्थित शक्ति घाट पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी गुलाब कण्डरा को पकड़ा।

गुलाब कण्डरा से पूछताछ के आधार पर उसके दो साथियों भानू निषाद एवं अलताब खान को भी पकड़ा।    तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 400 ग्राम गांजा कीमत  65,000/- रूपए जब्त किया गया है । गुलाब कण्डरा पूर्व में भी वाहन चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणों में जेल जा चुका  है।इनके साथ शामिल महेन्द्र निषाद फरार है।  डी.डी.नगर पुलिस ने धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है ।  इसी तरह से धरसीवां पुलिस ने 5 किलोग्राम गांजा के साथ शत्रुहन टंडन को गिरफ्तार किया है। शत्रुघ्न ग्राम सांकरा स्थित बड़ा तालाब किनारे  गांजा  बिक्री करने की फिराक में था।  उसके पास रखें प्लास्टिक थैला की तलाशी लेने पर थैले में गांजा मिला।  शत्रुहन टण्डन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपए जप्त किया गया।  
वहीं  तेलीबांधा के सुभाष नगर में विक्की देशमुख को 1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
 


अन्य पोस्ट