रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री शाह 7 को कोरबा आ रहे, दिन भर रहेंगे
31-Dec-2022 4:10 PM
केंद्रीय गृह मंत्री शाह 7 को कोरबा आ रहे, दिन भर रहेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31दिसंबर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी  को कोरबा आ रहे हैं। कल रात प्रदेश भाजपा कार्यालय को इसकी जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि उनके दौरे का अधिकृत टूर प्रोग्राम 2 जनवरी को भेजा जाएगा।
प्रारंभिक के अनुसार अमित शाह झारखंड से एक दिन के प्रवास पर आएंगे। इस दिन वे आकांक्षी जिला कोरबा के विकास कार्यों का अवलोकन और केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
 शाह समीक्षा बैठक के बाद भाजपा कोरबा जिला की कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसके पश्चात मां सर्वमंगला के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

उनका दौरा भाजपा के लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत हो रहा है। कोरबा लोकसभा में इस समय कांग्रेस का कब्जा है। उसे जीतने की रणनीति के तहत राष्ट्रीय नेतृत्व ही नजर रखे हुए हैं। शाह उस दिन संगठन की कम से कम दो बैठकों में शामिल होंगे। एक बैठक संगठन की और दूसरी पन्ना समिति सदस्यों की होगी।


अन्य पोस्ट