रायपुर

सीपीवायएम के अध्यक्ष जीतेन्द्र और महासचिव निरंजन होंगे
26-Dec-2022 7:16 PM
सीपीवायएम के अध्यक्ष जीतेन्द्र और महासचिव निरंजन होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 दिसंबर। रविवार को शहीद स्मारक भवन स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ (सीपीवायएम)के त्रिवार्षिक आम चुनाव, डॉ. एन.पी. यादव निर्वाचन अधिकारी की देखरेख एवं नेतृत्व में संपन्न हुए।

संरक्षक राम मणि यादव एवं श्याम लाल यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह यादव, महासचिव निरंजन सिंह यादव एवं कोषाध्यक्ष सीए मुकेश यदु का पुष्पहार द्वारा अभिनंदन करते हुए उन्हें भविष्य में संगठन की रचनात्मक सेवा को अनवरत चालू रखते हुए  यादव समाज को और मजबूत बनाने की सलाह दी।

निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता  निभाते हुए नरसिंह प्रसाद यादव ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर सुश्री शोभा यादव, शशिकांत यादव एवं कमल यादव तथा उप महासचिव रविंद्र सिंह यादव एवं सहायक महासचिव राजेश यादव चयनित हुए हैं। अशोक यादव, अजय यादव, डॉक्टर नागेंद्र यादव, सुजीत सिंह एवं राम कुमार यादव सचिव बने जबकि श्रीमती स्मिता यादव और सुश्री स्वीटी जीवन ठेठवार सांस्कृतिक सचिव पद पर आसीन हुए। महासंघ के कार्यों का प्रचार प्रसार का जिम्मा  देव यादव एवं  हेमंत यादव को सौंपा गया।


अन्य पोस्ट