रायपुर

सांसद बघेल कुर्मी समाज को गुमराह कर रहे
17-Dec-2022 6:04 PM
सांसद बघेल कुर्मी समाज को गुमराह कर रहे

रायपुर, 17 दिसंबर। अभा कुर्मी समाज ने दुर्ग सांसद विजय बघेल पर फर्जी तरीके से कुर्मी समाज के पदाधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। प्रदेश के कुर्मी समाज के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

अखिल भारतीय कुर्मी  क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह,  उमाकांत वर्मा , चंद्रभूषण वर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि महासभा के नाम पर छत्तीसगढ़ के कूर्मियों को गुमराह कर  महासभा के नाम का यहां दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रामक प्रचार प्रसार करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट