रायपुर

रमन ने 4 वर्ष में सरकार की असफलताएं गिनाई, बोले-छग गर्त में जा रहा
16-Dec-2022 7:02 PM
रमन ने 4 वर्ष में सरकार की असफलताएं गिनाई, बोले-छग गर्त में जा रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 दिसंबर। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहिले ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस लेकर भूपेश सरकार के 4 वर्षो की असफलताएं गिनाई। 9पेज के प्रेस रिलीज में डॉ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गौरव नहीं बलिक गर्त की ओर जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ नशे की हर वस्तु उपलब्ध है। एनसीआरबी के रिकार्ड में रेप,डकै ती,हत्या,आत्महत्या के मामलों में राज्य टॉप 10 राज्यों में है। डॉ सिंह ने कहा कि सरकार ने 2वर्ष का धान का बोनस नहीं दिया है। निजी बैंक से  लिए कर्ज माफ नहीं किया गया है। इनका शराबबंदी का वादा छलावा होकर रह गया है। प्रदेशके 40 प्रतिशत युवा नशे की गिरफ्त में हैं। शिक्षकों के  लिए छात्रों को धरना प्रदर्शन चक्काजाम करना पड़ रहा है। प्रशासन में भ्रष्टाचार पर डॉ सिंह ने कहा कि सरकार की पहचान ईडी होर रह गयी है। विभागों के अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी तक भ्रष्टाचार को लेकर जेल में हैं। आज प्रदेश में खुशहाली के 4 साल का झूठ दिखाकर गौरव दिवस मना रही कांग्रेस की सरकार ने पिछले 4 सालों में छत्तीसगढ़ का सिर्फ शोषण किया है। आज हमारे छत्तीसगढ़ की स्थिति 2003 से पहले वाली हो चुकी है, इनके बदहाल 4 सालों का परिणाम यह हुआ है छत्तीसगढ़ आज गौरवनहीं बल्कि गर्त की ओर जा रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा राजस्व प्राप्ति में शराब का 5वां स्थान है। छत्तीसगढ़ को शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बना दिया है।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने पिछले 4 सालों में 55 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को कर्ज में डुबा दिया। भ्रष्टाचार सरकार की नयी पहचान श्वष्ठ और ष्टष्ठ से हो गई है। देश में शायद ही कोई ऐसा राज्य होगा जहां इनकम टैक्स और इडी ने प्रशासनिक पद में बैठे मुख्यमंत्री के विभाग के अधिकारीयों के निवास पर इतने बड़े स्तर पर कार्यवाही की हो।


अन्य पोस्ट