रायपुर

महाराजबंध तालाब की जमीन पर कब्जा कर बने मकान को निगम ने तोड़ा
12-Dec-2022 7:26 PM
महाराजबंध तालाब की जमीन पर कब्जा कर बने मकान को निगम ने तोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 दिसम्बर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के तहत आने वाले महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 के क्षेत्र में स्थित महाराजबंध तालाब की जमीन पर लगभग 1500 वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए मकान को  निगम के अमले ने ढहा दिया है। निगम  आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार रायपुर तहसीलदार मनीष देव साहू एवं नायब तहसीलदार  प्रवीण परमार के नेतृत्व एवं जोन 6 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार, कार्यपालन अभियन्ता  एस. पी. त्रिपाठी, सहायक अभियन्ता  अतुल चोपड़ा, उप अभियन्ता हिमांशु चंद्राकर सहित जोन 6 नगर निवेश के सम्बंधित अभियन्ता मौके पर मौजूद रहे।

यह मकान अभिषेक शुक्ला का बताया गया है ?। मकान को थ्रीडी मशीन एवं श्रमिकों की सहायता तोड़ा गया। इसके पूर्व  जोन 6 ने  अभिषेक शुक्ला को एक सप्ताह के भीतर स्वत: अपना अवैध कब्जा हटाने नोटिस दिया  था।किन्तु सम्बंधित  तालाब की जमीन पर किया यह अवैध कब्जा स्वत: नहीं हटाया। इसे तत्काल संज्ञान में लेकर  आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने  तालाब की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने रायपुर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देश दिए थे।  इसके बाद आज यह मकान तोड़ दिया गया। इस अवैध कब्जे के चलते प्रभावित हो रहे विकास कार्यों के किये जाने का मार्ग समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रशस्त कर दिया।  आयुक्त चतुर्वेदी ने जोन  के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चुस्त कार्यप्रणाली की सराहना की है।


अन्य पोस्ट