रायपुर
राहुल की पदयात्रा में शामिल होने इंदौर जा रहे सवा तीन सौ नेता
24-Nov-2022 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मिट्टी के साथ 7 नदियों का जल भी देंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने तीन सौ से अधिक पदाधिकारी मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो रहे हैं। यहां एक बस भी लगाई गई है। कई नेता फ्लाईट से भोपाल जाएंगे, और फिर यात्रा में शामिल होंगे।
प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि कल सुबह ज्यादातर कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश जाएंगे। कई नेता अपने साधनों से जा रहे हैं। एक बस का भी इंतजाम किया गया है।
कांग्रेस के प्रतिनिधि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित 334 यात्री शामिल होंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ की मिट्टी 7 नदियों का जल ले जाएंगे अपने साथ अरपा, पैरी, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ, हसदेव, सोदूर 26 से 27 तक मध्य प्रदेश के इंदौर से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


