रायपुर

विधानसभा सचिवालय में पदोन्नति 3 उप सचिव बने
23-Nov-2022 4:51 PM
विधानसभा सचिवालय में  पदोन्नति 3 उप सचिव बने

रायपुर, 23 नवंबर। विधान सभाध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति आदेश दिया गया है। इनमें 55 अधिकारी कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं। इनमें अवर सचिव से उप सचिव बने अधिकारियों में आशीष शुक्ला, मंगला श्रीवास्तव, दिनेश त्रिवेदी शामिल है। इसी तरह से अनुभाग यूडीसी से असिसटेंट 15, असिसटेंट से अनुभाग अधिकारी पद पर 15 लोग पदोन्नत किए गए है। करीब 4 वर्षो बाद इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नत किए गए है। पिछली पदोन्नतियां अगस्त 2018 में की गई थी। विस सचिव दिनेश शर्मा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

 


अन्य पोस्ट